CHHATTISGARH SPORTS NEWS
KHELNEWZ BALAUDA BAZAR DESK अस्मिता खेलो इंडिया जुडो वुमेंस लीग मे जिले के 9 खिलाड़ी ने जीते पदक
अस्मिता खेलो इंडिया जुडो वुमेंस लीग सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर सभी वर्गो की स्पर्धा जिला खेल परिसर बिलासपुर मे आयोजित हुआ.
जिसमे मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी के 9 खिलाड़ी शामिल हुए जिसमे 8 गोल्ड -44किलो दामिन निषाद, -40किलो संजना देवांगन, -44किलो ज्योति ध्रुव, -70 अंजलि ठाकुर, -48किलो अनपूर्णा देवांगन, -52किलो हेमलता साहू, -57किलो नेहा साहू,-70किलो द्रोपती साहू एवं 1 सिल्वर -40किलो अंजू निषाद ने प्राप्त किये.
सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी के संरक्षक प्रदेश उपध्यक्ष शिवरतन शर्मा, जिला जूडो संघ के संरक्षक अश्वनी शर्मा, प्रदेश जुडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, सचिव संभूराम सोनी, उपाध्यक्ष राजकुमार जयवाल, हैप्कीड़ो के संरक्षक कैलाश बलानी,बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष डॉ विकास अडील, परमानन्द सचदेव, आर के फूटान, मुरलीधर राव, जिला संघ के उपाध्यक्ष पीताम्बर साहू, सचिव पी किरन, सहसचिव अभय केशरवानी, सदस्य राहुल शर्मा, मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी के कोच यशवंत ध्रुव, भारतीय संघ की ब्लैक बेल्ट नेहा वर्मा, सीनियर खिलाड़ी संदीप रात्रे, बलराम यादव ने बधाई दिए.