CHHATTISGARH SPORTS NEWS
KHELNEWZ RAIPUR DESK स्टेट वालीबाल एसोसियेशन की वार्षिक कार्यकारणी में अध्यक्ष महेश गागड़ा व सचिव हेम प्रकाश नायक निर्विरोध निर्वाचित
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुशील गर्ग संभालेंगे
आज छत्तीसगढ़ स्टेट वालीबाल एसोसियेशन की वार्षिक कार्यकारणी का गठन किया गया. उक्त चुनाव में संजय सिंह अध्यक्ष भारतीय कुश्ती महासंघ के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक प्रशांत रघुवंशी तथा खेल एव युवा कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक प्रवेश जोशी की उपस्थित में नए कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया सम्पन्न हुआ. कार्यकारणी वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक चार वर्षों हेतु निर्विरोध सर्वसम्मति से चुनी गई है।
छत्तीसगढ़ स्टेट वालीबाल एसोसियेशन के नव निर्वाचित पदाधिकारीयों की सूची में अध्यक्ष महेश गागड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतेन्द्र पांडेय, मो अकरम ख़ान, उपाध्यक्ष रूबी गरचा, अजय गोयल, दिवेश निषाद, विजय चन्द्रवंशी, निर्मल सिंह, श्रीमती रेखा पदम
सचिव हेम प्रकाश नायक, एसोसियेट सचिव हरमेश चावड़ा, दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष सुशील गर्ग, सयुक्त सचिव नितिन पांडेय, श्रीमती ममता गुप्ता, दीपक प्रधान व सुभाष कादर है.