CHHATTISGARH SPORTS NEWS
KHELNEWZ RAIPUR DESK विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फिटनेस फेडरेशन का विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने किया पोस्टर विमोचन
प्रदेश में मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा देने युवाओ को खेल प्रति जागरूक करने बालिकाओ को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फिटनेस फेडरेशन का स्थापना किया गया है.
जिसका पोस्टर विमोचन छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के द्वारा किया गया. विधानसभा अध्यक्ष ने संस्था के सदस्यों को बधाई देते हुए समाज हित में बेहतरीन कार्य करने के लिए आशीर्वाद दिया।
विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फिटनेस फेडरेशन के संचालक अमन यादव, लखन साहू तथा अनिल वर्मा ने बताया कि यह मार्शल आर्ट्स फेडरेशन का निर्माण करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ी कोच संगठित होकर प्रदेश में मजबूत खेल का वातावरण बनाना, प्रदेश के बालिकाओ को आत्मरक्षक का प्रशिक्षण देकर साहसी बनाना, युवाओ को नशे के लिप्त से दूर कर खेल के प्रति जागरूक करना।
प्रदेश के वनांचल क्षेत्र आदिवासी वर्ग के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मंच तक पहुँचाने के उद्देश्य से फेडरेशन पूरे प्रदेश मैं कार्य करेंगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्था के संचालक लखन साहू ,अमन यादव, अनिल वर्मा तथा अजय अग्रवाल उपस्थित थे ।