CHHATTISGARH SPORTS NEWS
KHELNEWZ DHAMTARI DESK खेलो इंडिया स्माल सेंटर के 5 पहलवानो का चयन हुआ राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में
भिलाई मे आयोजित अंडर 17 स्टेट चैंपियनशिप मे धमतरी जिला खेलो इंडिया स्माल सेंटर के 1 महिला और 4 पुरुष पहलवानो का सलेक्शन हुआ, जो 4 से 7 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता जो की उधम सिंह नगर उत्तराखंड मे भाग लेगे.
इस उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग प्रभारी खेल अधिकारी डिप्टी कालेक्टर श्रीमती बी एक्का अपर कालेक्टर जीआर मरकाम और छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ उपाध्यक्ष धमतरी कुश्ती संघ अध्यक्ष लक्ष्मण लाल साहू (पहलवान ) ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष जताया. यह जानकारी खेलो इंडिया लघु केंद्र के प्रशिक्षक विकाश सिंह ठाकुर के द्वारा दिया गया।
विजेता पहलवानो में 45किलो देवनारायण ध्रुव, 51किलो मुरारी वाघमारे, 80 किलो वरुण यादव, 65 किलो आकाश साहू, 40 किलो में प्रियंका साहू है। सभी खिलाड़ी खेलो इंडिया लघु केंद्र मैं प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।