CHHATTISGARH SPORTS NEWS
KHELNEWZ DURG DESK हेमचंद विश्वविद्यालय की हैण्डबाॅल टीम स्पर्धा के लिए बिहार हुए रवाना
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की हैण्डबाॅल पुरूष टीम ०६ से ०९ अप्रैल तक ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा बिहार में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना हुए।
खिलाड़ियों ने प्रस्थान के पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. अरूणा पल्टा एवं कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप से मुलाकात किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों में खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव, डाॅ. राजमणि पटेल, डाॅ. प्रीता लाल, डाॅ. सुमीत अग्रवाल, सुशील गजभिये, हिमाशु मण्डावी एवं राजेन्द्र चैहान उपस्थित रहे।
READ THIS ARTICLE KHELNEWZ RAIGARH DESK राष्ट्रीय लैक्रोस चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता टीम का हुआ भव्य स्वागत
संचालक, शारीरिक शिक्षा डाॅ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम का 07 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मनसा कॉलेज में आयोजित किया गया था। टीम मैनेजर एम.एम. तिवारी व कोच अर्जुुन लाल है जिनके मार्गदर्शन में टीम सहभागिता करेगी।
टीम में शामिल खिलाड़ियों में
1. चित्रांश साईं कॉलेज सेक्टर-06 भिलाई
2. इज़राइल शासकीय पीजी कॉलेज कवर्धा
3. शेष नारायण सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग
4. वेदप्रकाश मनसा महाविद्यालय कोहका भिलाई
5. शुभम् शास. वी.वाई.टी. पीजी कॉलेज दुर्ग
6. ईश्वर साहू साईं कॉलेज सेक्टर-06 भिलाई
7. तुषार वाश्निक मनसा कॉलेज कोहका भिलाई
8. अमन राजभर साईं कॉलेज सेक्टर-06 भिलाई
9. हरदेव शास. वी.वाई.टी. पीजी कॉलेज दुर्ग
10. नारायण साहू शासकीय वी.वाई.टी. कॉलेज दुर्ग
11. उदय कुमार साहू मनसा महाविद्यालय कोहका भिलाई
12. सतीश यादव सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग
13. आशीष ठाकुर मनसा कॉलेज कोहका भिलाई
14. रोहित सिन्हा शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव
15. कृष्ण कुमार शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव
16. हेमन्त कुमार सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग