CHHATTISGARH SPORTS NEWS
KHELNEWZ BILASPUR DESK बिलासपुर की गायत्री हॉकी में राज्य खेल अलंकरण से हुई सम्मानित
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का वर्ष २०१९-२०२० और २०२०-२०२१ के परफॉरमेंस के आधार पर सम्मानित किया गया.
बिलासपुर की हॉकी खिलाड़ी गायत्री शिंदे इसी कड़ी में शहीद राजीव पांडेय पुरुस्कार से हुई सम्मानित. ज्ञात हो कि गायत्री २०१९-2020 में केरला में हुई सीनियर नेशनल चैम्पियशिप में कांस्य पदक विजेता राज्य के टीम का हिस्सा थी. गायत्री की इस उपलब्धि पर जिला हॉकी संघ से जुड़े सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाये दिए.