CHHATTISGARH SPORTS NEWS
KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए सब जूनियर बालिका हॉकी टीम राउरकेला रवाना
राउरकेला में प्रथम अखिल भारतीय सब जूनियर बालिका ग्रास रूट हॉकी प्रतियोगिता 11 मार्च से विश्व के सबसे बड़े बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में देश की प्रतिष्ठित 16 टीमें भाग ले रही है।
प्रतियोगिता मे राज्य के नव प्रशिक्षित हॉकी खिलाड़ी भाग ले रही है जिनका दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पश्चात इस प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम के कोच के रूप मे अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे टीम के साथ है।
उक्त प्रतियोगिता में बालिका हॉकी खिलाड़ी श्रेया, केसर, वसुंधरा, नौरीन हयात माउली, परिधि, श्यामली, सुरेखा, गीतू, पल्लवी, ख्वाहिश, सुधा, राशि, सिमरन, काजल, गीताश्री एवं प्रियांशी भाग ले रही है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी ज़िला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, नीलम जैन, भूषण साव, आशा थामस, ज्ञानचंद जैन ,गणेश प्रसाद शर्मा, अनुराज श्रीवास्तव अब्दुल कादिर, गुणवंत पटेल प्रिंस भाटिया, कुमार स्वामी आदि ने टीम को अपनी शुभकामनायें दिए.