
वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में तमिलनाडु एसोसियेशन के तत्वाधान में नेहरू इनडोर स्टेडियम चेन्नई तमिलनाडु में 27 से 31 अगस्त तक चिल्ड्रन एवं कैडेट (बालक बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उक्त प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से लगभग 1400 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लिए। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के 69 सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने सभी विधाओं जिनमे पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, केवन , म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स की प्रतियोगिताओं में विभिन्न वजन वर्गो में भाग लिये।
KHELNEWZ RAIPUR DESK आईएम सागर शाह विज़नरी चेस ट्रॉफी राजधानी में हुआ सम्पन्न
इन्होंने बताया कि राज्य की टीम में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, मुंगेली सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ी ऑफिसियल प्रभात साहू, लोकिता चौहान, मनीष बाग, सर्वर एक्का, अमन सोनी, सूरज साहू, वरुण बाग के साथ हिस्सा लिए। राज्य की टीम ने 11 स्वर्ण, 12 रजत एवं 20 कांस्य सहित कुल 43 पदक जीतकर देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया। सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 5 रजत एवं 7 कांस्य सहित 19 पदक जीतकर जिले एवं राज्य को गौरवान्वित किया है। इनमें से वृंदा अगरवाल 2 स्वर्ण, खुशाल साहू 2 स्वर्ण, श्रद्धा साहू, प्रद्युम्न गोयल, दिव्या कर्ष ने स्वर्ण पदक जीता। कृति साहू, नाफिया सिद्दीकी, अवन्या तिवारी, नव्या तिवारी ने रजत पदक तथा नाफिया सिद्दीकी, मानसी यादव, हर्षिता यादव, चिराग चौहान,मनसा सिंह एवं श्लोक राज ने कांस्य पदक जीता। काव्या दिनेश, वैदिक पलेरिया,पी साई हर्ष, अप्रतिम पांडेय, डीयान यादव, नमन प्रजापति, श्रेया साहू, नूतन तिवारी, शिवा साहू ने क्वालीफाइंग राउंड्स में अच्छा प्रदर्शन किया।
राज्य की टीम के सभी खिलाड़ियों एवं आफिशियल को किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, रामकृपाल साहू, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, बाल गोविन्द जायसवाल, रविन्द्र दुबे, रघुआथ नायक, वेंकटेश दास मानिकपुरी, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा, शैलेश सिंह सोमवंशी, विकास नामदेव, जुनैद आलम, अशोक साहू, शुभम यादव, अंकुश लाल यादव, रितेश साहा, रमेश साहू, हिमांशु यादव, तुषार सिंह, सोमेश साहू, रमनदीप सिंह, आदित्या पाल आदि ने शुभकामनाएं दिए है।