ALL INDIA HOCKEY TOURNAMENT 2022 महिला एवं पुरुष वर्ग में आल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट का जल्द लुत्फ़ उठाएंगे शहर के खेलप्रेमी
अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में राष्ट्रीय और अंतरास्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी करेंगे शिरकत। शहर में जल्द आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता को प्रिंट की स्थापित मीडिया समूह नवभारत के द्वारा आयोजित होगा। यह प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला दोनों वर्गो में खेला जायेगा। बीआर यादव एस्टोटर्फ मैदान बहतराई खेल परिसर में टूर्नामेंट्स के मैचेस होंगे। नवभारत के द्वारा खेल एवं खिलाड़ियों के लिए किये जाने वाले इस प्रकार के प्रयास में यह ५ वा वर्ष है जब ऐसे प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। खिलाड़ी जितना ज्यादा टूर्नामेंट्स में खेलेंगे उन्हें उतना फायदा मिलेगा और राष्ट्रीय स्तर की ऐसी प्रतियोगिताओ में खेलने से शहर और आस पास के उभरते युवा खिलाड़ियों को बहुत कुछ सिखने जानने को मिलेगा। डिजिटल न्यूज़ पार्टनर के तौर पर खेल न्यूज़ देगा टूर्नामेंट्स के सारे अपडेट्स।
Good Sports News served by your End …thanks from me and all sports Lovers