CHHATTISGARH SPORTS NEWS
KHELNEWZ JAANJGIR DESK 37 वी नेशनल गेम्स के लिए पुष्कर दिनकर और अकलेश नारंग होंगे रेफरी
37 वी राष्ट्रीय मल्लखंब प्रतियोगिता गोवा के पणजी में आयोजित है जहां देश के प्रधानमंत्री 26 अक्तूबर को उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। ज्ञात हो यह आयोजन 26 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक चलेगी जिसमें खेल के विभिन्न अलग अलग विधा के 36 प्रकार के खेल भारत सरकार के साई के कुशल निर्देशन में आयोजित किए जाएंगे।
मलखम्ब के लिए जांजगीर जिले से बतौर जज पुष्कर दिनकर और अकलेश नारंग का चयन हुआ है। इस बड़ी उपलब्धि पर जिले के एसपी विजय अग्रवाल ने प्रसन्नता जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि जिला मल्लखंब एसोसियेशन जांजगीर के संस्थापक पुष्कर दिनकर साथ ही अकलेश ने पिछले वर्ष दिल्ली में आयोजित मल्लखंब की राष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा में ए ग्रेड से परीक्षा उत्तीर्ण किया है.
इस शानदार उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ मल्लखंब संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला, महासचिव डॉक्टर राजकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला मल्लखंब एसोसियेशन जांजगीर के अध्यक्ष खेमराज जयकर, संरक्षक उमेश कुमार भार्गव, उपाध्यक्ष संतोष कुमार लहरे, मनीष सिंगसारवा, योगेश बनर्जी, सनोद कुर्रे, चंद्रिका बर्मन, सानिध्य दिनकर ने बधाई प्रेषित किये है।