एक दिवसीय सीनियर पुरुष राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 28 दिसंबर को जांजगीर जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया.जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश की लगभग 12 टीमों ने भाग लिया.
महासमुंद जिला पुरुष टीम में समृद्ध कलवार, सचिन, प्रशांत, विवेक दास, सागर यादव, आदित्य चंद्राकर, सिफ़्टन रजा, सोमेश सोनी, उदय मंडल, आर्यन, खिलेश व कोच प्रमेश खरे के नेतृत्व में जिले की टीम ने हिस्सा लिया. पहला मैच बिलासपुर कोनी को 18/4 दूसरे मैच में जांजगीर को 22/13 सेमीफाइनल में बिलासपुर को 18/7 और फाइनल में रायगढ़ को 24/29 हराकर पूरे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महासमुंद जिले की टीम ने प्राप्त किया.

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, राजेश शर्मा, रुपेश महिलांग, मनीष चंद्राकर, कपिल पेंदारिया, टिकेश्वर साहू, मुकेश पेंदारिया, आशीष कुशवाहा, कोनैन अहमद, वैभव मानिकपुरी, मतिहास दास, अंकुर जैन, अक्षत स्वामी एवं समस्त पदाधिकारी एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों ने बधाई दिए.
