important news

प्रदेश की पहली मंथली स्पोर्ट्स मैगज़ीन ट्रू चैंपियंस का पहला एडिशन 29 अगस्त को होगा लांच

छत्तीसगढ़ के एकमात्र स्पोर्ट्स न्यूज़ वेबसाइट खेल न्यूज़ जो कि बीते पांच वर्षो से राज्य के सभी प्रमुख खेल गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है, अब अपने इस यात्रा में कुछ महत्वपूर्ण अध्याय को जोड़ने जा रहा है.जैसा की आप जानते है कि खेल न्यूज़ अलग अलग विषय विशेष को ध्यान में रखते हुए वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन करता रहा है.

अब खेल न्यूज़ अपने नियमित डिजिटल उपस्थिति के साथ ही मासिक पत्रिका ट्रू चैंपियंस का नियमित प्रकाशन शुरू करने जा रहा है.पत्रिका का पहला अंक 29 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस के खास अवसर पर प्रकाशित होगा. उक्त पत्रिका में मासिक खेल गतिविधि का विश्लेषणात्मक व आंकड़ों सहित डेटा को प्रस्तुत किया जायेगा.

यह पत्रिका प्रतिमाह 1 तारीख को रीडर्स के लिए उपलब्ध होगा. पत्रिका राज्य स्तरीय व बेहतरीन डिज़ाइन एवं प्रिंटिंग क्वालिटी के साथ प्रकाशित होगा.खेल न्यूज़ का स्थायी मुख्यालय बिलासपुर है, जिसका विधिवत कार्यालय पत्रिका के प्रकाशन के साथ शुरू हो जायेगा. टीम में कई नए साथी जुड़े है, जिससे निश्चीत ही कई नए नवाचार हमारे रीडर्स को पढ़ने व जानने का अवसर प्रदान करेगा.

खेल न्यूज़ पत्रिका लॉन्चिंग का एक खास कार्यक्रम भी आयोजित करेगा, जिसके सम्बन्ध में सुचना आगामी समय में दिया जायेगा. खेल न्यूज़ के कार्यालय का पता हम जल्द साझा करेंगे. आगामी समय में रायपुर में भी खेल न्यूज़ अपने कार्यालय की स्थापना की दिशा में अग्रसर है व बहुत जल्द इसकी सुचना आप सभी तक साझा कर दिया जायेगा.

खेल न्यूज़ के इस सफर में आप सभी का अहम् योगदान व सहयोग रहा है. प्रदेश में खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में नवीन विचारों के साथ शुरू हुए इस खास पहल को एक स्थायी संगठनात्मक स्वरुप देने की दिशा में हम लगातार प्रयासरत रहे है. उम्मीद है कि बहुत जल्द इस मुहीम में आप सभी की भागीदारी से खेल न्यूज़ एक मजबूत संगठन के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करने में कामयाब होगा.

पत्रकारिता के बदलते आयाम के दौड़ में, सभी आयु वर्ग को ध्यान में रखते हुए खेल न्यूज़ ख़बरों व टैलेंटेड खिलाड़ियों को उसी अनुरूप मंच प्रदान करने के लिए कार्य को करते रहेंगे. खेल न्यूज़ के बिलासपुर कार्यालय में कई आकर्षक डिजिटल कंटेंट आगामी समय में तैयार किये जायेंगे जो हमारे पाठकों व व्यूर्स को निश्चीत ही नया अनुभव प्रदान करेगा.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *