Sport News

एसियान कबड्डी लीग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ से तीन खिलाड़ी हुए चयनित

साउथ ईस्ट एशिया कबड्डी फेडरेशन के अंतर्गत एकेएफआई के तत्वधान में एसियान कबड्डी लीग चैंपियनशिप वीमेन चैप्टर वन 1 से 16 अगस्त तक ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स गुरुग्राम हरियाणा में आयोजित होगा.

इस स्पर्धा हेतु छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है. जिनमें छाया कंवर, सरिता व राधिका यादव का नाम शामिल है. चयनित खिलाड़ियों को 26 जुलाई को इंडिया कैंप में शामिल होना है. छत्तीसगढ़ से मुकेश साहू को इस अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा हेतु कोच नियुक्त किया गया है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author